फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गया छात्र लापता

Sun, 26 Aug 2018 10:59 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
छात्र राजदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्कूल पढ़ने जाने से मना करने पर छात्र को जबरन स्कूल ले जाना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। स्कूल में छात्र को छोड़कर घर लौटने के बाद स्कूल में छुट्टी होने पर वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद छात्र के परिजन उसके गांव के साथ ही आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन किए। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर छात्र के गायब होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


डुमरियागंज थानाक्षेत्र के प्रानपुर गांव निवासी अर्जुन का 13 साल का बेटा राजदीप कैथवलिया स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता है। राजदीप के साथ उसका भाई संदीप भी उसी की कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को राजदीप स्कूल नहीं जाना चाह रहा था। जिस पर उसके बड़े भाई ने उसे जबरदस्ती अपने साथ स्कूल पढ़ने के लिए लाया था। मगर स्कूल में कुछ देर रहने के बाद वह कहीं चला गया। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सारे बच्चे घर लौट आए और संदीप भी अपने घर आया तो परिजनों ने उससे राजदीप के बारे में पूछा तो संदीप उसके बारे में कुछ नहीं बता सका। परिजन उसकी आसपास के इलाकों के साथ ही रिश्तेदारी में खोजबीन किए। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। थक हारकर अर्जुन ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे राजदीप के गायब होने की जानकारी दी है। स्कूल के प्रधानाध्यापक कौलेश्वर यादव ने बताया कि राजदीप दोपहर करीब 12 बजे स्कूल आया था। मगर कुछ देर बाद वह चला गया। जिसके बाद वह वापस स्कूल नहीं आया। उपस्थिति रजिस्टर में भी वह अनुपस्थित है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली छात्र की गायब होने की तहरीर मिली है। पता करवाया जा रहा है। जल्द ही छात्र को ढूंढकर उसके परिजनाें को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें