फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 शीशी नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
ककरहवा। ककरहवा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रविवार को नेपाली शराब सहित दो महिला तस्कर को पकड़ा है। एसएसबी इंस्पेक्टर चन्द्र मोहन ने बताया की रविवार को एसएसबी जवान सीमा पर पेट्रोलिंग में थे। इसी बीच पिलर संख्या 36 के पास से दो महिलाएं नेपाल से भारत आती दिखीं। महिला कांस्टेबल द्वारा उनकी तलाशी लिए जाने पर 51 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। पूछताछ में महिला तस्करों ने अपना नाम आशा पत्नी धर्मेंद्र और उषा पत्नी दिनेश निवासी ग्राम असिधवा थाना मोहाना जिला सिद्धार्थनगर बताया। शराब सहित महिला तस्करों को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। टीम में एएसआई संतोष कुमार, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अविनाश नेहरा, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सूर्यवर्षी, संगीता कुमारी, कविता कुमारी, नीशू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें