हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विमल निवासी तेज मोहन नगर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया एएसआई सतविंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ शेर सिंह कालोनी के पास नहर पुली पर नाकाबंदी की थी। वहां से गुजरते समय संदेह होने पर आरोपी को रोका गया। तलाशी में आरोपी विमल से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।