फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल प्रकरण ः थाने पहुंचकर बताई सच्चाई

Tue, 10 Apr 2018 11:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
social media logos
विज्ञापन
बढ़नी/परसा। सोशल मीडिया पर हाल ही में मौलाना द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसे दो दिनों तक इसे कस्बे के एक शख्स से जोड़कर प्रचारित किया गया। मंगलवार को इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया। जब वीडियो में कस्बे का बताया जा रहे शख्स ने थाने पहुंचकर हकीकत बता दी और साजिश के तहत कुछ लोगों पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उसने एक चैनल पर अगस्त में प्रसारित उस वीडियो से जुड़ी खबर को भी दिखाया, जिसके आधार पर आरोपी को जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


थाने पहुंचे शख्स ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोग उसके घर आए थे। यही वीडियो दिखाकर उसे पैसे की डिमांड की गई। मना करने पर वायरल कर दिया गया। उसने बताया कि वीडियो में दिख रहा उसके जैसा शख्स राजस्थान का है। हिंडोल में यह मामला अगस्त में ही उजागर हुआ था। इससे पूरा परिवार परेशान है। पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें