फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में कैदियों में मारपीट

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में रविवार दोपहर पानी के लिए दो बंदियों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से जेल की सुरक्षा पर लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिला कारागार में परवेज (28) पुत्र कयूम बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, परवेज सिद्धार्थनगर जिले का निवासी है। रविवार दोपहर वह कपड़ा धुलने के लिए पानी भरने के लिए खड़ा था। इस दौरान वहां कई अन्य बंदी भी पानी लेने के लिए खड़े थे। इस दौरान परवेज की एक कैदी से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विवाद देख बंदी रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो उसे दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। परवेज को दाहिना हाथ उठाने में परेशानी हो रही है। जेल अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पानी भरने को लेकर बैरक के ही बंदियों ने मारपीट की थी। एक बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें