नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं क्षेत्र निवासी एक महिला ने माजरा थाना में अपनी नाबालिग लड़की को अगवा करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। एक जनवरी को बेटी स्कूल नहीं गई थी। अपनी दादी को ऐसा बता कर गई कि किसी सहेली के घर जा रही है। इसके बाद पता चला कि धौलाकुआं में किसी के घर गई है। परिजनों के पता करने पर मालूम हुआ कि किसी युवक के साथ बाइक पर देखी गई। परिजनों ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। इसमें नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। एसएचओ माजरा एमएस चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।