बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में एक पागल कुत्ते ने नौ लोगों को काट लिया। यह घटना शनिवार की देर रात व रविवार की है। पीड़ितों को बर्डपुर सीएचसी में एंटी रैबिज की सूई लगाई गई। पागल कुत्ते के इस आतंक से भयभीत लोगों ने प्रशासन से उसे पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे मेें रविवार को कस्बे के बनियाभरी, बर्डपुर चौराहा सहित सोनबरसा, गोसाईगंज के लोग सहमे हुए हैं। लालचंद मोदनवाल, दिनेश यादव, रॉयल कन्नौजिया, चंद्रावती देवी आदि ने बताया कि उन्हें व उनके परिवार के लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया है। उन्होंने बताया कि यह पागल कुत्ता सामने से गुजरने वाले हर एक शख्स पर हमला बोल देता है और उसे काट लेता है। रविवार की देर शाम कस्बे के सुहेल अहमद(9), अजीजा खातून (6) को कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय काट लिया। रामसागर चौधरी, डॉ. प्रमोद यादव, मोहन यादव, कमलेश कुमार, सरवन कुमार, वीरेंद्र, अवधेश कुमार, राजेश वर्मा आदि घूम रहे पागल कुत्ते से निजात दिलाने की मांग की है।