फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद हुआ

Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के बांसी में होली नजदीक आने के साथ ही मिलावट खोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया। यह खोवा रोडवेज बस में बस्ती से लाया जा रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी खोवा के मालिक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


विभाग ने सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। सोमवार की सुबह बस्ती डिपो की बस बांसी की तरफ आ रही थी। मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की टीम ने बांसी कोतवाली क्षेत्र के काजी रुधौली के पास बस रोकवाकर चेकिंग की तो बस के अंदर से एक क्विंटल खोवा बरामद हुआ।

इस पर सोनी बांसी लिखा था। टीम ने इसके मालिक के बारे में पूछताछ की तो कोई जानकारी नहीं मिली। चालक-परिचालक भी कुछ बता पाने में असहज दिखे। उनका कहना था कि बस में किसने रखा, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जिला अभिहित अधिकारी ने मिलावटी खोवा को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इसके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि खोवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिला है। सैंपल जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि किस वस्तु की मिलावट की     गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें