मिश्रौलिया क्षेत्र बरामद लहन नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग की टीम ने दो थाना क्षेत्रों के छह ग्रामों में छापमारी की कार्रवाई किया। टीम ने 10 लीटर अवैध शराब बरामद किया। एक कुंटल लहन नष्ट करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
टीम ने थाना मिश्रौलिया के ग्राम लदिहवा चेतिया में छापेमारी किया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त बनवारी व लालमन को धर दबोचा। मौके पर मिली लहन को टीम ने नष्ट कर दिया। इसके बाद टीम ने इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जोदिला, उठकदी, नागचौरी, बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलबनवा व सहजी में भी छापेमारी किया।
टीम का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने किया। टीम में आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी, आरक्षी अश्वनी कुमार त्रिपाठी, राजीव पटेल, आशीष मिश्रा, सुनील कुमार, हरिशंकर पाठक, रामशब्द चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।