फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 10 जख्मी

Tue, 01 May 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 10 लोग जख्मी हो गए। इसमें आठ घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हाजिरा गांव निवासी मनीष (20) बाइक से डुमरियागंज जा रहा था, तभी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग डुमरियागंज सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, उसका क्षेत्र के उसका पेट्रोल पंप पर खड़ी पिकअप में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार मेें सवार छह लोग जख्मी हो। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गायत्री (50), सरोज (30), सुनील (30) को गोरखपुर कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार में सवार तीन अन्य को मामूली चोट आई थी।
सभी गोरखपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जिले में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे, तभी हादसा हो गया। वहीं, पिकअप पर सवार मोहाना थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी 85 वर्षीय अबू हरेरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि पिकअप चालक को मामूली चोट आई है। अबू हरेरा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य घटना में उसका थाना क्षेत्र उसका कस्बा निवासी इश्तियाक अहमद (45) देर रात सड़क हादसे में गभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें