फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसुफजोत में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Sun, 17 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के यूसुफजोत गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ सब्लू ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नहीं है। बल्कि इससे शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है।
विज्ञापन

सामूहिक खेलों के आयोजनों से युवाओं के अंदर टीम भावना के साथ मिलजुल कर प्रदर्शन करने की उत्साह वृद्धि के साथ ही आपसी एकता का भी विकास होता है। अंत में सब्लू ने कहा कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी को वह आकर्षक पुरस्कार देंगे।
टूर्नामेंट का पहला मैच मड़हली और तुरकौलिया के बीच खेला गया। इसमें मड़हली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों के निर्धारित खेल में 64 रन बनाकर तुरकौलिया को जीत के लिए 65 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुरकौलिया की टीम ने मड़हली की धारदार गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिया। तुरकौलिया की टीम 13 ओवरों में ही 53 रन बनाकर आल आउट हो गई। उद्घाटन मैच मड़हली ने 11 रन से जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आयोजक रउव्वाब अली चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान बाबूराम, हनीफ, खालिक महतो, मो. हफीज, अयूब दिवाना, अशरफ, सिकंदर, डियर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें