विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रांट में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच पंचायत भवन के परिसर में शुक्रवार को खुली बैठक आयोजित हुई। इसमें गांव के विकास से संबंधित चर्चा की गई।
खुली बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने ग्रामीणों को स्वच्छता के संबंध में, शौचालय निर्माण के लिए मिल रहे 12 हजार निशुल्क अनुदान, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, मनरेगा, जॉब कार्ड बनवाने की विधि, कार्य करने की विधि, विधवा, विकलांग, समाजवादी, वृद्धा पेंशन, किसान बीमा, इंदिरा आवास, लोहिया आवास आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। ग्राम प्रधान अलबेदुन्निशां ने ग्रामीणों से गांव के विकास के लिए चर्चा की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबू शहमा ने कहा कि अपने मोहल्ले में गांव के लोग जिस समस्या को बताया है। उसका समाधान जल्द से जल्द करा दिया जाएगा। ग्रामवासी अपने घर के सामने व मोहल्ले में इधर-उधर कूड़ा कचरा न फेंके। खुले में शौच को न जाएं।
अपने घरों में निजी शौचालय बनवाने के लिए सरकार की योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का योगदान दें। इस दौरान बबलू, शिवनरायन दुबे, हमीद, इलियास, घनश्याम, मोहम्मद उमर, मुस्तफा, बुधिराम, राजाराम, हमीदुल्लाह, अजीज, सुहेल, सुभग, निरहू, सुबराती, अलबुन्निशां, शहनाज, फातिमा, कलीमुन्निशां, जैनब आदि मौजूद रहे।