फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर शिकंजा, अब तक 100 पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब बिना लाइसेंस और पंजीकरण के ई-रिक्शा नहीं दौड़ पाएंगे। इन पर कार्रवाई के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। जांच में अब तक 100 से अधिक ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसमें 15 ऐसे मिले हैं, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है। वहीं, अन्य पर बिना पंजीकरण और अन्य कमियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा की संख्या में कई साल से इजाफा हो रहा है। इससे जहां हादसे हो रहे हैं, वहीं जाम की स्थिति बन जा रही है। मुख्यालय सहित जिले के चार तहसील मुख्यालयों पर यही हाल है। रूट तय न हाेने के कारण हर कस्बा जाम की गिरफ्त में है। वहीं, अचानक सामने से कई बार लोग हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। बड़ी संख्या में नाबालिग के ई- रिक्शा चलाए जाने की बात सामने आ रही है। अब शासन ने इसे संज्ञान में ले लिया। इसमें इनका रूट तय करने के साथ ही जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक से 30 अप्रैल तक विशेष चेकिंग शुरु किया है। अब तक जिले में 100 ई- रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। इसमें चालान और सीज करने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें