फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर न घूमने पाए गोवंश, गोशाला में संरक्षित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) एसवीएस रंगाराव ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र नगरा, नौगढ़ व शहर के पिपरा पांडेय में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) एसवीएस रंगाराव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने विद्युत उपकेंद्र जोगिया नगरा, नौगढ़ तथा शहर के पिपरा पांडेय (अटल नगर), उसका ब्लॉक के विनयका में जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। सिरसिया गोशाला के निरीक्षण में कहा कि कोई भी गोवंश सड़क पर न घूमने पाये उन्हे गोशाला में संरक्षित करें।समीक्षा बैठक में एसवीएस रंगाराव ने निर्देश दिया कि खाली जगह पर पौधरोपण कराए। इसके अलावा समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कूड़ा सड़क के किनारे न गिराये। चयनित स्थान पर ही कूड़ा डाले। बढ़नी में सीएचसी को किराये पर भवन लेकर संचालित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी उपस्थित रहे। इससे पूर्व उन्होंने विद्युत उपकेंद्र जोगिया नगरा के निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम को देखा तथा अधिशासी अभियंता विद्युत से सप्लाई एवं वोल्टेज के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि तथा उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति समय से हो तथा उपभोक्ताओं को सही बिल समय से उपलब्ध कराएं। पिपरा पांडेय में जल जीवन मिशन (शहरी) के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई कराने तथा प्रतिदिन पानी में क्लोरीन की गोली डलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने आदर्श गोशाला सिरसिया का निरीक्षण किया, जहां गोवंश को चारा, भूसा आदि का व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य चेकअप कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें