फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसी पशु को नहीं पहनाया काउ कोट, ठंड से बेहाल बेजुबान

Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भनवापुर और शोहरतगढ़ क्षेत्र के गोशाला की पड़ताल में सामने आई हकीकत
73 गोशाला में संचालित 56 में संरक्षित गोवंशीय पशुओं के ठंड से बचाव इंतजाम नाकाफी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में स्थापित 73 गोशाला में संचालित हो रहे 56 में संरक्षित गोवंशीय पशुओं के ठंड से बचाव इंतजाम नाकाफी है। बृहस्पतिवार को भनवापुर व शोहरतगढ़ क्षेत्र में पड़ताल में कई गोशालाओं में पशु खुले में रखे पाए गए। जबकि कुछ स्थान पर उन्हें टीनशेड के नीचे रखा गया था, लेकिन इनमें किसी गोशाला में पशुओं को काउ कोट नहीं पहनाया गया था। जिससे वह ठंड से बेहाल नजर आ रहे थे। कुछ स्थानों पर ठंड से बचाव के इंतजाम कम थे। गोशाला परिसर में जहां पशुओं के बैठने की जगह पर पानी भरा हुआ नजर आया।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के डिवलीडीहा चौबे गोशाला में मौके पर 25 पशु मौजूद मिले। गोशाला में बने नाद के आधे से कम पल्ली लगा कर ठंड से बचाव का इंतजाम किया गया है। गोशाला परिसर में पराली फैला हुआ था, जिसके साथ ही अधिकांश हिस्से में पानी भरा नजर आया। जिससे पशुओं को ठंड में बैठने में दिक्कत हो रही है। यहां पर किसी पशु को जूट का बोरा नहीं ओढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनवापुर के कठौतिया गोकुल गोशाला में सौ से अधिक पशु मौजूद मिले। यहां पशुओं को ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं मिला। निर्देश के बाद भी पल्ली व जूट का बोरा पशुओं को नहीं ओढ़ाया गया है। शोहरतगढ़ क्षेत्र के सियांव नानकार के गोशाला व शोहरतगढ़ नगर पंचायत के कान्हा गोशाला में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगाया गया है। लेकिन यहां भी किसी पशु को काउ कोट नहीं पहनाया गया है। सियाव नानकार की गोशाला में 170 पशु और नगर पंचायत शोहरतगढ़ के कान्हा गोशाला में 90 पशु हैं। सियाव नानकार के गोशाला कर्मचारी अंकित त्यागी ने बताया कि पशुओं को ठंड से बचाने के लिए काउ कोट की जरूरत है। इसके लिए गोशालाओं की ओर से मांग की गई है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें