माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सभागार में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस, चालक, परिचालक, प्राइवेट एंबुलेंस चालक व अन्य को ठंड में हो रहे मार्ग दुर्घटना में घायल को बचाने के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि हादसे में घायल के बचाव के लिए आगे आएं।
डॉ. सीबी पांडेय ने बताया कि यदि आप के सामने किसी भी व्यक्ति का दुर्घटना होता है तो आप उसके पास जाकर स्थिति को जानेंगे। उसके बाद तत्काल एंबुलेंस को कॉल करेंगे।
इस दौरान एआरटीओ सुरेश कुमार, अजय सिंह, श्रीष श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद बृजेश कुमार, अमित पांडेय, अनुज सिंह मौजूद रहे।