फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 मेधावियों को दिया जाएगा स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
32 मेधावियों को दिया जाएगा स्वर्ण
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 18 अक्तूबर को होगा
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 18 अक्तूबर को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। साथ ही समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।
इस बार दीक्षांत समारोह में कुल 32 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसमें तीन स्वर्ण पदक सिर्फ एमए हिंदी के मेधावियों को दिए जाएंगे। एमए हिंदी में तीन छात्रों का एक समान अंक होने की वजह से तीनों छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। कहा कि समारोह की तैयारियां जारों पर चल रही है। जिन समितियों को जो जिम्मेदारी दी गई है वह सभी अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए दीक्षांत समारोह को ऐतिहासिक बनाने में लगे हुए हैं। पहली बार दीक्षांत समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 25 से 50 बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए गए परिधान
प्रभारी परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि मेधावियों को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त व डिग्री प्राप्त करने हेतु परिधान निर्धारित किए गए हैं। इनमें छात्राओं के लिए पीली साड़ी लाल बाडर सहित लाल ब्लाउज अथवा सफेद सलवार सूट लाल दुपट्टा एवं छात्रों के लिए सफेद कुर्ता पायजामा अथवा सफेद धोती कुर्ता निर्धारित किया गया है। कहा कि निर्धारित परिधान में आने पर ही दीक्षांत समारोह में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें