सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में अध्यनरत शोधार्थियों की कोर्स वर्क परीक्षा 23 सितंबर से आयोजित होगी। जबकि इसके लिए 16 सितंबर तक सभी शोधार्थियों का परीक्षा फार्म भरा जाएगा।
विज्ञापन
कुलसचिव दीनानाथ यादव ने बताया कि प्री पीएचडी कोर्सवर्क 2023-24 के समस्त विषयों के शोधार्थियों की कोर्स वर्क की परीक्षा 23 से 26 सितंबर तक कराना निर्धारित किया गया है।
इसके लिए शोधार्थियों का प्रवेश-पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन (परीक्षा फार्म) 11 से 16 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का परीक्षा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।