फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक मिलते रहे परिणाम, रात तक डटे रहे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम तक मिलते रहे परिणाम, रात तक डटे रहे समर्थक
विज्ञापन

जिले के सभी 14 मतगणना केंद्रों पर रात में भी जारी रही मतगणना
कई ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के मिले परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह से शुरू हुई मतगणना में रविवार देर शाम तक कई ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के परिणाम घोषित हुए। जबकि मतगणना जारी रहने और अपनी बारी के इंतजार में लोग जिले के सभी 14 मतगणना केंद्रों पर रात में भी डटे रहे।
सुबह आठ बजे से निर्धारित समय से कई केंद्रों पर मतगणना कार्य देरी से शुरू हो सका। इससे पहले चरण में शामिल ग्राम पंचायतों के रुझान भी देर आए। इसके बाद के निर्धारित चरणों में भी देर से मतगणना शुरू हो सकी। सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो अपनी बारी आने पर धक्का-मुक्की करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कुछ स्थानों पर बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न पर मुहर नहीं लगने, मुहर अस्पष्ट होने और बैलेट पेपर अवैध घोषित किए जाने पर दो पक्षों में तीखी नोकझोंक होने की घटनाएं हुईं, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर देर रात तक हुई मतगणना में कई ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के भी परिणाम घोषित हुए। जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना चल रही थी अथवा जिनकी शुरू नहीं हुई थी वे रात में भी केंद्र पर डटे रहे। शाम तक 222 ग्राम प्रधान, 169 ग्राम पंचायत सदस्य और 74 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के परिणाम घोषित हुए।
जिला पंचायत सदस्य के मिले सिर्फ रुझान
जिला पंचायत सदस्य के 44 पदों में किसी पद के परिणाम देर शाम तक घोषित नहीं हो सके थे। इन पदों पर सिर्फ रुझान ही मिल सके। देर रात में ही इनके परिणाम आने की संभावना रही। इससे मतगणना केंद्रों पर भाजपा, सपा, बसपा एवं कांग्रेस के नेता भी जमे रहे और अपने समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
ये बने प्रधान
भनवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चुरिहार से सावित्री देवी, असनहरा माफी से महफूज, महानुआ खास से नशीबुल्लाह खान, मनिकौरा से राजकुमार, रमवापुर जगतराम से चिनका देवी, साहेबपारा से मजिबुलरहमान, त्रिलोकपुर से नौशाद, रमवापुर उर्फ नेबुआ से इन्द्रावती, डोमसरा से बंदना, सहिजवार से सत्य प्रकाश, पिपरा पांडेय से चंद्रावती, कटरिया बाबू से साहेबदीन, सेमरा बनकसिया से बृजनंदन शुक्ला, अंदुआ शनिचरा से रेनू यादव प्रधान निर्वाचित हुईं।
मिठवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत कम्हरिया खुर्द से अखिलेश सिंह, तिगोड़वा से शांती देवी, महुआ से अर्जुन चौधरी, बूढापार से मोमिन खातून, निसर से बिंदा देबी, कटबंध से मोहम्मद यूसुफ, सिमटा से किस्मत, हसवापार से निर्मला देवी, पिपरा मिश्र से मालती देबी, मनिकौरा तिवारी से पवन कुमार प्रधान निर्वाचित हुए।
डुमरियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगया में मिथिलेश, महुआरा में बृजेश, अल्लापुर में सुंदरी, अजगरा में सीता, झहरांव में अकलीमुन्निशा, चकचई में मलिक अबूशाद, मेंहीहरदो में जैद अहमद, कूड़ी में प्रमिला, जमुनी में रेखा पाठक, मडहली में प्रेम कुमार गौतम, सोनखर में फरहत यासमीन, असनहरा में कुसुम पांडेय प्रधान पद पर जीत हासिल की।
बढ़नी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिकौरा में सलोनी यादव, जोबकुण्डा में करम हुसैन, परसा स्टेशन से सुधा सिंह, चरिगवां में अब्दुल कलाम, खुरहुरिया में दारा चौधरी, पथरदेईया में भोला प्रसाद, मानपुर में राजेश चौरसिया, भावपुर गुलरी, मनिकौरा में तिरथी देवी, बसंतपुर में इमरान अहमद प्रधान पद पर विजयी रहे।
बांसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरगदवा से राज कपूर, पिपरा से श्रीराम, निहलवा से राजकुमार, नेउरी से उषा देवी, कोल्हुई बुजुर्ग से प्रतीक्षा सिंह, सरावं से कांति देवी, जमलाजोत से निर्मला देवी, तेलौरा से दिलवाली, एकडेंगवा से प्रदीप कुमार, कोडरी खास से रामनरेश, मरचा से गुड़िया, सतवाढ़ी से अली हुसैन, टेकापार से राजेश गुप्ता, नवइला से संगीता प्रधान निर्वाचित हुई।
जोगिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोगिया सालिनी, पटखौली से फूला देवी, महला से किसलावती, भैसहवा से मीरा देवी, ककरही से कल्लू, रामा पुर से राजेंद्र, पेंडारी खुर्द से प्रियंका, कडजहवा से इंद्रावती, कटेहना से प्रतिभा, जखौलिया से विरेंद्र कुमार प्रधान निर्वाचित हुए।
उसका ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसपुर से हलीमा खातून, नगवां से गोली, बसावनपुर से सगीर अहमद, चौरासी से रामसुमिरन, चोरवर से संजय कुमार, तिघरा से सालिका देवी, चुरिहारी से मीना राय, मरवटिया माफी से नीलाक्षी, पोखरभिटवा से रुआब अली, भिटिया से सतीश चौधरी, फुलवरिया से दुखना देवी प्रधान निर्वाचित हुईं।
इटवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरपोका से माधुरी देवी, पिरैला से विजय लक्ष्मी, इमलिया से सरिता सिंह, लमुईया से दुलारे यादव, महादेव बक्शी से रामानन्द यादव प्रधान निर्वाचित हुए। इसमें पिरैला से विजयलक्ष्मी पूर्व विधानसभाअध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की पुत्रवधू है, जो दोबारा प्रधान चुनी गईं हैं ।
खुनियांव ब्लॉक के ग्राम मैनहवा में तसौव्वर हुसेन, उड़वलिया से मुरेशाखातून, पेदानानकार सीताराम मौर्या, बढया में जमाल अहमद प्रधान निर्वाचित हुए।
शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोइरीडीहा में रेनू शर्मा, परसिया में संध्या कुमारी, मुडिला खुर्द से अवनींद्र कुमार चौधरी, चेतरा से किसमत अली, परिगवा से राजेन्द्र शर्मा, परसोहिया नानकार में अफसाना खातून, मस्जिदिया में शुक्लावती, मुडिला बुजुर्ग में कमलेश दूबे, भादमुस्तहकम में सद्दाम, डोहरिया खुर्द में फूलमती देवी, रमवापुर तिवारी में सुभाष चंद्र यादव प्रधान निर्वाचित हुए।
लोटन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरडाड़ बरदही से सुनैना त्रिपाठी, सपही से रत्नेश शुक्ल, लकड़ा से राधिका उर्फ रिधाका, रसियावल कला से विंध्यवासिनी देवी, फुटुक से प्रवेश शुक्ल, चनरैया से रामनरेश, परसौना से सुनील सिंह प्रधान निर्वाचित हुए।
बर्डपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत बरगदी से प्रभात चौधरी, परसन से उर्मिला देवी, सेमरी में माया देवी, जमुहवा से सादिया, सिंघोरवा बुजर्ग से शशिकला, गायघाट से सोनिया ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं।
खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत छितही से मुराती देवी, पुरनजोत से पार्वती देवी, टिकरी पकरिया से टिकोरी, टिकुइयां से शालिनी, भलुहा से सोनमती, बसखोरिया से हरीराम चौधरी, सिरसिया चौबे से धर्मराज चौधरी, घोसियारी से पुष्पा, कपियवा से अंबिका, पर्रोई से सुरेंद्र, बकैनिहा से सुभावती, पिपरा फरदंग से आशुतोष, बनकटा प्रथम से हसीना खातुन, रिठिया से नेेवास अली, पचमोहनी से हनीफ, कुनौना से धर्मराज, मसैचा से राममिलन, गैड़ाखोर से अंकित, चिउटहा से सेहरून्निशा प्रधान पद पर विजयी घोषित हुईं।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक में ग्राम पंचायत कुसभौना से चंद्रमणि यादव, सिसवा खुर्द से राजेश पाठक, सोनवल से सरिता, बसठा से रामदास, कपिया बुकनिहा से रामनरेश यादव, बचड़ा बचड़ी से बीरबहादुर यादव, बसौनी से मुनीराम, पलिया टेकधर से बबिता मिश्रा, खजुरिया से बबिता पांडेय, बेलवा से मोहम्मद इस्राइल, महदेवा से साजिमा प्रधान पर निर्वाचित घोषित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें