फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल के छात्रों को मिला परिचय पत्र

Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परिचय पत्र पाकर बच्चाें के चेहरे खुशी से खिल उठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ उत्साही शिक्षक नई इबारत गढ़ते नजर आ रहे है।  विकास क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


नामांकित छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संसाधनों से परिचय पत्र बनवा कर बांटा। इस मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी व्यासदेव ने विद्यालय में पढ़ रहे कुल 120 बच्चों को परिचय पत्र बांटा। उन्होंने विद्यालय शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयोगों से शिक्षा का स्तर ऊपर उठता है।

बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें भी लगता है कि अन्य स्कूलों से पीछे नहीं हैं। और तो आैर उन्हें समानता का अहसास भ्‍ाी होता है।  इस दौरान सह समन्वयक अभय श्रीवास्तव, सैमसन इब्राहीम, अंजुम परवीन, वंदना, अतुल वर्मा, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें