फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के इलाज में आर्थिक तंगी बनी बाधा, मदद को आगे बढ़े हाथ

विज्ञापन
पिता चंद्रभान की बर्बरता का शिकार हुई मासूम बच्ची के सिर में आई हैं गंभीर चोट। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

नहीं उठा पाए इलाज का खर्च तो मासूम को लेकर लौट आए गांव
जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने सीटी स्कैन के लिए दी रकम
थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने दिए पांच हजार रुपये
आज बच्ची को फिर लखनऊ ले जाएंगे चाचा नरसिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पिता की क्रूरता की शिकार दो साल की प्रिया के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ परिजन बुधवार शाम उसे लखनऊ से वापस गांव लेकर आ गए हैं। चिकित्सक ने बच्ची का सीटी स्कैन कराने को कहा था। इसकी बृहस्पतिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मदद को हाथ आगे बढे़। ग्राम प्रधान ने सीटी स्कैन के खर्च के साथ ही इलाज के लिए अतिरिक्त रकम दी। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने भी पांच हजार रुपये की मदद की है।
पिता चंद्रभान के जेल जाने के बाद प्रिया को चाचा नरसिंह की देखरेख में केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया गया था। सिर में आई चोट की गंभीरता जानने के लिए चिकित्सकों ने सीटी स्कैन की सलाह दी। आर्थिक तंगी के कारण परिजन जांच नहीं करा पाए। बुधवार शाम नरसिंह बच्ची को लेकर घर लौट आए। लोगों ने पूछा तो बताया कि पैसा न होने के कारण इलाज कराना उनके लिए संभव नहीं हो पाया। इसके बाद गांव के लोग मदद को जुट गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बादशाह खान के साथ ही एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने व अन्य पुलिसकर्मी मदद को आए आए। शुक्रवार को नरसिंह मासूम को लेकर फिर लखनऊ जाएंगे। वहां उसका सीटी स्कैन होगा। एसओ जयप्रकाश दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान और पुलिस चौकी प्रभारी लालपुर को समय-समय पर जाकर बच्ची का हालचाल जानने को कहा गया है।
विज्ञापन

यह है मामला
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन के टोला भैंसाही निवासी चंद्रभान पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी करना चाह रहा था। दो साल की बच्ची होने के कारण लड़की वाले शादी से इनकार कर देते थे। सोमवार को उसने शादी में बाधा बन रही दो वर्षीय पुत्री प्रिया को सड़क पर पटक दिया। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर और फिर लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें