फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए बन रही स्वास्थ्य र्किमयों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण के लिए बन रही स्वास्थ्य कर्मियों की सूची
विज्ञापन

सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों की बनेगी सूची
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 की रोकथाम संबंधित टीकाकरण के लिए अग्रिम तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीका (वैक्सीन) आने के बाद सबसे पहले सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत तकनीकी और गैर तकनीकी स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से सूची तैयार करने का निर्देश जारी किया है। डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद में कार्यरत समस्त मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नॉन मेडिकल स्टॉफ को सूचीबद्ध किया जाना है। इस सूची में नियमित कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी शामिल होंगे। जिले में क्रियाशील राज्य और मंडलस्तरीय कार्यालयों में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों, सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेज, पैरामेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टॉफ, विद्यार्थियों और निजी अस्पतालों के समस्त स्टाफ को सूचीबद्ध किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि संकलित की गयी समस्त सूचियों को कोविड वैक्सीनेशन बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम (सीवीबीएमएस) पर अपडेट किया जाएगा। 25 अक्टूबर तक यह सूची अपडेट कर दी जाएगी। वैक्सीन उपलब्ध हो जाने पर सूची के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के वैक्सीन स्टोर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है, ताकि भंडारण की समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें