फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए तीन लोग मिले संक्रमित, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से आया कोरोना संक्रमित गोंडा से भागा
विज्ञापन

गोंडा में ट्रेन से उतरने के बाद दो लोग हुए आइसोलेट
एक शोहरतगढ़ और दो डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के हैं निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। तीनों मुंबई से गांव के लिए निकले थे। इसमें दो को गोंडा जिले में जांच में पुष्टि के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जबकि एक संक्रमित बिना बताए भाग गया। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी ले रहा है। जिले में अब तक 4103 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 4037 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। संक्रमण से अब तक 52 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 14 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को तीन संक्रमित पाए गए। इसमें तीनों मुंबई से गांव के लिए निकले थे। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के दो लोगों की जांच गोंडा में होने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें वहीं पर बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जबकि शोहरतगढ़ ब्लॉक के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की जांच की गई तो वह संक्रमित मिला। मगर संक्रमण की पुष्टि होने के बाद वह वहां से भाग गया। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थानीय स्तर पर मामले की जांच में जुटी है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि तीन संक्रमित मिले हैं। जो जिले के निवासी हैं। जांच में संक्रमण की पुष्टि के बाद दो को गोंडा में आइसोलेट कर दिए गए। जबकि एक के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें