फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों से लौटने वालों का सिलसिला तेज हुआ

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर कतार में खड़े बाहर से आए लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
वाहनों में भरकर लौटे 300 से अधिक लोग
विज्ञापन

भूखे यात्रियों को फल आदि खाने का सामान दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। महानगरों में रहने वाले क्षेत्र के लोगों का लॉकडाउन के बाद लौटना जारी है। मुंबई से एक मैजिक में 20 लोग भरकर शनिवार शाम यहां पहुुंचे तो गाजियाबाद से 85 लोग एक बस में सवार होकर पहुंचे। एक कंटेनर में 100 से अधिक लोग भर कर शहर पहुंचे। इन सभी को पुलिस ने रुकवा कर स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग कराई। स्थानीय लोगों ने इन भूखे यात्रियों को फल आदि खाने का सामान दिया।
विज्ञापन

रोडवेज पुलिस बूथ पर मौजूद गार्ड्स ने सवारियों से भरे मैजिक वाहन को रुकवाया। मैजिक में से 20 सवारियां निकलीं। चालक ने बताया कि वह इन लोगों को मुंबई से लेकर नौगढ़ के बसौनी छोड़ने आया था। पुलिस ने सभी को सीएचसी बसंतपुर पहुंचाया जहां उनकी स्क्रीनिंग की गई। भूख से बिलबिला रहे इन लोगों केे फल विक्रेता जनार्दन चौरसिया ने खाने को मुफ्त फल दिए। इस दौरान एक इनोवा कार को भी पुलिस ने रोका। इसमें दिल्ली से आ रहे सात लोग सवार थे। गाजियाबाद से भी एक बस पहुंची। इसमें 85 लोगों सवार थे। इन सभी की स्क्रीनिंग कराई जा रही थी कि रोडवेज के पास पुलिस ने एक कंटेनर रुकवाया। उसमें 100 से अधिक लोग भरे थे। एसआई अजय सिंह ने इन सभी को उतार कर बिस्कुट के पैकेट और पानी बांटा। इसके बाद इन सभी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शनिवार देर शाम तक बांसी पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद, मुंबई आदि महानगरों से आए एक दर्जन से अधिक वाहनों को रोक कर उनमें सवार लोगों की जांच करवाई। जांच टीम में डॉ. रजत, डॉ. इरसाद, डॉ. राजीव रंजन, अनिल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, दिलीप, अमित त्रिपाठी, वाईके दिवेदी, रेनू रावत, विनोद कुमार, पुलिस विभाग से आरक्षी कैलाश यादव, रमाकांत यादव, पंकज पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें