फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों से विवाद, एक ही परिवार के सात को पीटा

Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोकईला गांव में शुक्रवार को बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के सात लोगों को पीट दिया। घायलों का खुनियांव सीएचसी में इलाज कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जोकईला गांव निवासी कुशलावती पत्नी राम अवतार को गांव के ही एक परिवार के दो लड़के आए और गाली देने लगे। पुत्र ने विरोध किया तो मारने लगे। कुशलावती ने बताया कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने गई तो उनकी भी पिटाई की गई। इसके साथ ही पति रामअवतार तथा बहू शीला पत्नी राधेश्याम, लड़की माया और गुडिय़ा को भी पीट दिया। घर का सामान उठा ले गए। बहू शीला आठ माह की गर्भवती है। आसपास के लोगों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी को खुनियांव सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मिश्रौलिया एसएचओ मोती लाल यादव ने बताया कि कुशलावती ने तहरीर दी है। केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें