महनगा में निमार्ण कार्य नहीं होने से अधूरा पड़ा सड़क। संवाद
सिद्धार्थनगर। नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर के महनगा (वीर सावरकर नगर) वार्ड में 14 माह पहले शुरू हुआ नाली एवं इंटरलाकिंग का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका।
वार्डवासियों का कहना है कि ठेकेदार फरार है। काम पूरा न होने से लोगों को आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। समस्या को कई बार नगरपालिका प्रशासन से कहा गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शिवेंद्र शुक्ला, अरुण पाठक, विनय पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोगों के वार्ड वीर सावरकर नगर में नगर पालिका की तरफ से नंदकिशोर के घर से बजरंगी के घर तक 130 मीटर नाली एवं इंटरलाॅकिंग का काम होना था। ठेकेदार द्वारा 14 माह पहले काम शुरू कराया गया। संवाद