फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे दिन बुकिंग को लेकर जूझते रहे उपभोक्ता, ब्लैक में दो गुना दाम देकर खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। रसोई गैस के लिए शुक्रवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा रहा। सुबह छह बजे से ही लोग गैस एजेंसी के गोदामों का चक्कर लगाते दिखे। घंटों इंतजार के बाद कुछ लोगों को गैस सिलिंडर मिला, लेकिन अधिकांश लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन का दावा है कि घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी दिक्कत और सर्वर फेल होने के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। शगुन इंडेन गैस एजेंसी तरकुलवा पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। इस बीच 360 गैस सिलिंडर की आपूर्ति हुई। अधिकांश लोगों को खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ा। नवतप्पी एचपी ग्रामीण वितरक केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। इस एजेंसी के प्रोपराइटर अजय सिंह ने बताया कि लगभग 600 गैस सिलिंडर उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं की न बुकिंग हो पा रही है और न ही ओटीपी आ रही है। जिससे गैस वितरित करने में दिक्कत हो रही है।
ग्राम हरैया के उपभोक्ता विनोद शाही ने बताया कि एक सप्ताह से गैस खत्म है, लेकिन बुकिंग नहीं होने के चलते गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मुड़ीकटवा के उपभोक्ता राम नरेश कुशवाहा ने बताया कि 2500 रुपये में ब्लैक में गैस सिलिंडर खरीद कर मंगाया गया है। नारायणपुर के गोविंद जायसवाल ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार गैस बुकिंग कर रहा हूं, लेकिन गैस बुकिंग का नंबर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें