उसका बाजार। बिजली कटौती से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों तक के परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं ने आपूर्ति बेहतर करने की मांग की है।उपभोक्ता वेदव्यास, पवन, अनूप मोदनवाल, पंकज अग्रहरी, शिव जायसवाल, राज नारायण पांडेय व अन्य ने कहा कि शुक्रवार की रात बिजली कटौती ने परेशान करके रख दिया। शनिवार को पूरे दिन बिजली आती-जाती रही। पूरा दिन मिलाकर कुल तीन घंटे आपूर्ति हुई है। विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल का कोई मतलब नहीं रह गया है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से खेती चौपट हो रही है। पखवाड़े से हो रही विद्युत कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रात में बिजली न रहने पर आंखों की नींद छिन जा रही है। संंवाद