फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 18 Aug 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जन समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण : सैय्यदा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सपा विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया।
डुमरियागंज-कादिराबाद रोड स्थित सपा कार्यालय में शनिवार दोपहर सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर प्रतिमा स्थल और कचहरी होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां विधायक ने कहा कि शासन-प्रशासन जन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित किसानों को जल्द फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों के बारे में भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित को विधायक ने सौंपा। इस दौरान अफसर रिजवी, डॉ. जहीर अहमद मलिक, घिसियावान यादव, अजय यादव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, बच्चाराम बौद्ध, पप्पू मलिक, विजय अग्रहरि, आफताब आलम, नौशाद मलिक आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें