फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सादे बालू से हो रहा था निर्माण, सीडीओ ने जताई नाराजगी

Wed, 24 Jul 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 12 का सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बर्डपुर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 12 में प्राथमिक विद्यालय बढ़या में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सादा बालू मिलाकर हो रहे निर्माण कार्य देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि मोरंग से ही कार्य किया जाना चाहिए।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 में अंतयेष्टि स्थल पर हुए पौधरोपण का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सुरेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी व सचिव राजदीप मिश्रा को निर्देश दिए कि पौधों का संरक्षण किया जाना आवश्यक हैं। इसलिए भूमि विवाद को निपटाते हुए तार का बाड़ लगवाया जाए। प्रतिदिन पौधों को पानी दिया जाए। इसके लिए मनरेगा से दो मजदूरों को रखा जाए। साथ ही अंत्योष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार के किए ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। आसपास इंटरलाॅकिंग कराया जाए। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद सामुदायिक शौचालय को नियमित खोलने के निर्देश ग्राम सचिव को दिए। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात के टोला विशनपुर में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं। वर्तमान में कोई पशु बीमार नहीं है। गोवंश के लिए पर्याप्त भूसा, पशु आहार, दाना उपलब्ध पाया गया, जिसका अवलोकन किया गया। हरा चारा बोया गया है। सीडीओ ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई तथा पीने वाले पानी के हौज की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें