त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव के एक चाय के दुकान में गैस सिलिंडर के फटने से आग लग गई। मंगलवार शाम लगी आग में फ्रीज, नकदी समेत अन्य सामान नष्ट गया। गनीमत रहा कि कोई जनहानि व घायल नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मगर ग्रामीणों के घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार आग बुझने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी शालिकराम गांव के बाहर सड़क के किनारे एक छप्पर की झोपड़ी में अपना चाय का दुकान चलाते है। मंगलवार को शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ लोगों के मांग पर चाय बना रहे थे और ग्राहक गर्मी के कारण बाहर घूम रहे थे। इसी बीच एक तेज धमाका हुआ और छप्पर जलने लगा। लोगों में गैस सिलेंडर फटने की आशंका के अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटा मेहनत के बाद आग को बुझाया गया, तब तक दुकान में रखा 40 हजार नकद, फ्रीज समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। तहसीलदार डुमरियागंज डॉ. संतराज बघेल ने कहा कि अगलगी के घटना की जानकारी है, हल्का लेखपाल को भेजा गया है, अगलगी के घटना में हुए नुकसान का रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।