तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र में मंडी समिति की तरफ से चार सड़कों का निर्माण होगा। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। कई और सड़कों की स्वीकृति जल्द मिलने वाली है। 134.36 लाख की लागत से बनने वाली सड़क में एक कार्य पूरा हो चुका है, एक प्रगति पर है और दो का टेंडर होना है।
कृषि उत्पादन मंडी परिषद के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर चार सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत कार्यों का विवरण भेजा गया है। जिसमें बढ़नी ब्लॉक के सिसवा-नौडीहवा मार्ग से इमलिया जनूबी तक 9.98 लाख रुपए की लागत से 600 मीटर मार्ग का निर्माण हो चुका है। रोमनदेई से खैरहनिया उर्फ बनरही तक 19.70 लाख रुपए की लागत के 1.20 किमी कार्य प्रगति पर है। वहीं सेहुणी से पलिया सिसवा तक 48.53 लाख रुपए की लागत के एक किमी व खुनवा-शोहरतगढ़ मुख्य मार्ग से रमवापुर तिवारी तक 56.15 लाख रुपए की लागत के 800 मीटर का टेंडर होना है।