फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी रेलवे स्टेशन का निर्माण तेज

विज्ञापन
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन बांसी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने के कार्य के तहत बांसी में रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। यहां पर 75 करोड़ से स्टेशन के निर्माण का टेंडर होने के बाद नींव व पिलर बनाने के साथ ही मिट्टी भराई का कार्य हो रहा है। यहां मुख्य रेलवे स्टेशन भवन, सड़क व आवासीय परिसर का निर्माण होना है।
मिठवल ब्लॉक कार्यालय के बगल गौरी गांव में बन रहे बांसी स्टेशन तक दो तरफ से आवागमन का रास्ता होगा। इस स्टेशन के निर्माण से बांसी कस्बा समेत आसपास के सैकड़ों गांव की पांच लाख आबादी की रेल मार्ग से आवागमन की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने के कार्य को अक्तूबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इस परियोजना के लिए 4940 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसको वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जिले के बांसी व डुमरियागंज क्षेत्र से गुजरने वाली नई रेल लाइन के लिए दोनों तहसीलों के 85 गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहीत हो रही है।
रेल लाइन बिछाने के लिए 40 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहीत की गई है, जबकि गौरी गांव के पास जहां रेलवे स्टेशन का निर्माण होना है, वहां 100 से 120 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहीत की गई है। अब तक रेल मार्ग से अछूते रहे जिले के बांसी व डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए यह रेल लाइन बड़ी सौगात साबित होगी।
विज्ञापन

नई रेल लाइन परियोजना को पूरा करने के लिए कार्य दो फेज में बांटा गया है। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी तक का कार्य पूरा करना है। दूसरे फेज में बांसी से बहराइच तक का कार्य शामिल है। फिलहाल पहले फेज के लिए खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने और स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक 263 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है। पूरी परियोजना के लिए 1174 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है।
बांसी से बहराइच के मध्य रेल लाइन के फेज दो कार्य को भारत सरकार ने विशेष प्रोजेक्ट का दर्जा देने से कार्य में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें