फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिपाही की फेसबुक आईडी हैक कर की ठगी

Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सिपाही की फेसबुक आईडी हैक कर ग्राम प्रधानों से रुपये मांगने और उगाही का मामला सामने आया है। दूसरे थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन कर सिपाही से पूछा तब जाकर मामला सामने आया। सिपाही ने एसओ को मामले से अवगत कराकर आम लोगों से झांसे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना पर तैनात सिपाही संजय पटेल की फेसबुक आईडी किसी जालसाज ने हैक कर ली है। शनिवार को थानाक्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव के रहने वाले एक युवक के मोबाइल पर जालसाज ने फोन कर थाने से दरोगा के बोलने की बात कहकर रुपयों की मांग की। युवक ने दो हजार रुपये जालसाज के बताए खाते में भेज दिए। इसके बाद जालसाज ने महुआडीह थानाक्षेत्र के कई गांव के अन्य लोगों सहित कई ग्राम प्रधानों को भी फोनकर धमकाते हुए रुपयों की मांग की। इस पर कुछ लोगों ने महुआडीह थाने पर शिकायत की। वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने सिपाही संजय पटेल को फोनकर रुपये मांगने की बात पूछी। इस पर संजय पटेल सकते में आ गए। उन्होंने ने एसओ को फोनकर मामले से अवगत कराया। संजय पटेल ने बताया कि किसी जालसाज ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। रामपुर हिरामन गांव के रहने वाले विनोद यादव से दो हजार रुपये मांग लिए लिया। और भी लोगों से रुपये मांग रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें