फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन बाइकें टकराईं, देवर और भाभी की मौत, तीन लोग जख्मी

Sat, 22 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सरस्वती  फाइल फोटो 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर स्थित अकरा चौराहे के पास शनिवार को तीन बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का शोहरतगढ़ सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कठेला समय माता थाना क्षेत्र के अमहवा नदवलिया गांव की निवासी सरस्वती (27) पत्नी योगेन्द्र तीन दिन पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बुढनईया गांव में आई थी। वह शनिवार को अपने देवर महेंद्र के साथ अपनी बच्ची खुशी (4) वर्ष की दवा कराने जिला अस्पताल बाइक से जा रही थीं। अभी क्षेत्र के जैसे ही चेतिया मार्ग पर अकरा चौराहे पर मंदिर के पास पहुंचे थे कि शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही मोबाइ के आमने-सामने से टक्कर हो गई और तीसरी बाइक से आया युवक टकरा गया। हादसे में सरस्वती (27) पत्नी योगेंद्र व देवर महेंद्र (30) व दूसरी बाइक पर सवार अनवर अली (50) निवासी बुढऩइया व तीसरी बाइक सवार गंगेश (35) निवासी जम्हिरिया टोला हड़हवा जख्मी हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों एंबुलेंस की सहायता से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए इसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने लाश को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें