फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे, 70 हजार की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर । राजस्व वसूली अभियान के तहत विद्युत उपकेन्द्र कठौतिया रामनाथ की टीम ने शुक्रवार को बकाया बिजली बिल को लेकर जिगना फीडर क्षेत्र के मुडिलिया गांव में आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 70 हजार रुपये वसूले गए। उपकेंद्र के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बकाया बिल की वसूली को लेकर शुक्रवार को चलाए गए अभियान में घरेलू कनेक्शन की जांच की गई है। शाम तक बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है, वहीं 30 उपभोक्ताओं से 70 हजार रुपये बिल की वसूली की गई। इस अभियान में कैशियर अजय त्यागी, कल्लू, शिवा, मुकेश मनोज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें