डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बकाया विद्युत बिल की वसूली और गड़बड़ी को सुधारने को लेकर निगम की ओर से बुधवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मझौवा रामप्रसाद में विद्युत बिल वसूली कैंप आयोजित किया गया। जिसमें टीम ने 32 लोगों से 72 हजार रुपये जमा करवाया और एक लाख से अधिक के बकायेदार 15 घरों का कनेक्शन काट दी गई। कैंप में पांच लोगों की बिल में सुधार किया गया तथा एक उपभोक्ता के कनेक्शन की क्षमता वृद्धि की गई। इस दौरान अवर अभियंता आरिफ खान, मुन्ना, सुंशात, सुभाष, राजकुमार, कादिर, मैनुददीन आदि मौजूद रहे। संवाद