बिस्कोहर। विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के तरफ से सोमवार को बड़हरा विशुनपुर गांव में जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में घर - घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 बकायेदारों से 60 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले 13 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। जेई ने बताया कि बड़हरा विशुनपुर में एक व्यक्त का 1.52 लाख रुपये का राजस्व बकाया था। उसे कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन बकाया जमा नहीं कर रहे थे। उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है, अगर वह अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी।