शोहरतगढ़। बगहवा चौराहे से चेतरा जाने वाला मार्ग टूटकर जर्जर हो गई है। जिस पर आवाजाही करने वाले राहगीरों को बहुत ही परेशानी हो रही है। सड़क में जगह-जगह गढ्ढे की भरमार है। आए दिन कोई न कोई गिर कर चोटिल हो जा रहा है। सड़क की मरम्मत करवाने के लिए क्षेत्र के फेकू, मुस्तफा, मोहम्मद रफीक, शहजाद ने कई बार उच्याधिकारियों अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। लेकिन अभी तक इस सड़क की हालत ज्यो की त्यों बनी हुई है।