बिस्कोहर। विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के तरफ से बुधवार को बिस्कोहर, कमसार व दोपड़ौवा में घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 बकाएदारों से 60,000 रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले 12 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई।
गांव में बिजली विभाग की टीम को आते ही देख कर हड़कंप मच गया। अवैध तरीके से कनेक्शन चलाने वाले लोग तार को उतारने में जूट गए कई लोग घर से इधर-उधर भी हो गए। बिजली कटौती अभियान मेंकई लोगों ने तत्काल बिल जमा करके अपने कनेक्शन को कटने से भी बचाया।
इस दौरान अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता, कैशियर अजय त्यागी , सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप कुमार पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, अब्दुल हन्नान आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।