कांग्रस कार्यालय पर पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते जिलाध
इटवा। इटवा कस्बे में स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर रविवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि 21 मई भारतीय इतिहास की काली रात थी। जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान हुए थे।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ था। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया और देश में दूर संचार क्रांति लाए और देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल सलाम, जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ रिजवी, बैतुल्लाह नेता, सुरेश शुक्ल, बांसी नगर अध्यक्ष पप्पू खान, राजन श्रीवास्तव, पंकज यादव, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।