फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त युनिवर्सल वैक्सिनेशन की मांग के लिए कांग्रेसियों ने दी ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण की मांग के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में सरकार पर जिम्मेदारी से पल्ला छोड़ने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुफ्त युनिवर्सल वैक्सिनेशन की मांग की। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कोविड 19 के आपराधिक कुप्रबंधन की दोषी है। देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी के लोग सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल, सादिक अहमद, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, अमजद खान फिरोज, रंजना मिश्रा, इनामुरहमान, विंध्याचल चौधरी, जाकिर हुसैन, रामदेव पांडेय, संतोष त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, जितेंद्र धर द्विवेदी, होरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बांट रहे कोरोना किट
पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने प्रेसवार्ता में कहा कि लाखों लोग प्रतिदिन संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है लेकिन भाजपा सरकार सो रही है। जबकि कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए 10 लाख कोरोना किट भेजी हैं। इसमें सिद्धार्थनगर में छह हजार कोरोना किट आई है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता चिकित्सकों की सलाह से लोगों को वितरित कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से जिले में जल्द ही सैनिटाइजर का टैंकर आ रहा है जिसे कार्यकर्ता गांव-गांव छिड़काव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें