फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएपी-यूरिया की किल्लत व स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस देगी ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। प्रदेश में डीएपी और यूरिया की कथित कमी और घरेलू उपभोक्ताओं के यहां लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को बांसी तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे बांसी तहसील परिसर में कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें