फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर धरना देते पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का धरना
विज्ञापन

राज्यपाल से दर्ज केस वापस लेने और रिहा करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने एसडीएम नौगढ़ के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज केस वापस लेने और तत्काल रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर धरना देने के दौरान जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कोरोना संक्रमण आपदा में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से पलायन कर रहे प्रवासी कामगारों को घर पहुंचने में सांसत झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी की तरफ से प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाने के लिए बसों के उपलब्ध कराने के मामले में प्रदेश सरकार संकीर्ण राजनीति कर रही है। इसका विरोध करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर फर्जी केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथियों को तत्काल रिहा करके, उन पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाए। इस दौरान अनिल कुमार सिंह अन्नू, कृष्ण बहादूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें