इटवा तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन देते जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष डॉ. नादिर ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दोषियों की रिहाई पर पुनर्विचार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इटवा को सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य न्यायाधीश से दोषियों की रिहाई पर पुनर्विचार की अपील की गई है।
जिलाध्यक्ष डॉ. नादिर सलाम कहा कि वर्ष 2002 में बिल्किसबानों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों के छोड़ने के मामले को प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। इससे अपराध को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान शकील अहमद, अकबर अली, अताउल्लाह, मोहम्मद उमर, जावेद अहमद, सराफत अली आदि मौजूद रहे।