फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका

Sat, 19 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। साड़ी तिराहा के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। साथ ही जन-जन के बीच जाकर भाजपा सरकार के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की पोल खोलने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बदनाम कर रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार द्वेषपूर्ण राजनीति पर उतारु है। आम जनता के सवालों पर मौन साधकर निजी हितों को सत्ता के माध्यम से भुनाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। केंद्र सरकार के इस रवैए के खिलाफ  लोगों के बीच जाकर पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कथनी-करनी के फर्क को उजागर करेंगे।
प्रदर्शन में कन्हैया पांडेय, कैलाश पंक्षी, लक्ष्मीरमण त्रिपाठी, वीएन त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, कन्हैया मिश्र, देवेन्द्र गुड्डू, महेश कन्नौजिया, अतहर अलीम, राजेश सिंह, रामानन्द यादव, प्रमोद उपाध्याय, राजेश द्विवेदी, अकरम अली सिद्दीकी, राधेश्याम द्विवेदी, सचिदानन्द पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, मुनिराम, गुल मोहम्मद, रजनी मिश्र, कांता मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें