फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का नाम बदलना बंद करे केंद्र सरकार

Mon, 13 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने निकाला रोड शो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक विभाग के बस्ती मंडल के उपाध्यक्ष मशहूर अली के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र में रोड-शो कर लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी और केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं की खामियां गिनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कपिया रावत स्थित कार्यालय से पूरे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क किया। चारपहिया व बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने कपिया रावत चौराहे से बरगदवा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, बानगंगा, गनेशपुर, परसा, सिसवा, तुलसियापुर, ढेबरुआ, बढ़नी, झकहिया, कठेला, कोटिया, खुनुवा, बजहा तक लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
    सिसवा चौराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मशहूर अली ने कहा कि केंद्र सरकार विद्वेष की भावना से काम कर रही है। यह सरकार विकास योजनाओं के नाम बदलकर संघ व भाजपा के नेताओं के नाम पर रख रही है, जो निंदनीय है। अगर केंद्र सरकार इससे बाज नहीं आती तो कांग्रेस कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इसके पूर्व कांग्रेस के जिला सचिव श्यामलाल शर्मा व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय ने कपिया रावत में रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
  इस अवसर पर रितेश तिवारी, परशुराम शुक्ल, प्रमोद गुप्ता, आशीष मिश्रा उर्फ सीपू, कल्लू, सियाराम, अंबरीश, हारून, शिवलाल, आरिफ, बड़ेलाल, कल्लू मौर्या, समसुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें