फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के पूर्व सांसद के निधन पर शोक

Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल के कृष्णानगर क्षेत्र के पूर्व सांसद मंगल प्रसाद गुप्ता (80) का रविवार सुबह निधन हो गया। नेपाल के कृष्णानगर निवासी पूर्व सांसद बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही कृष्णानगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके शुभचिंतकों और समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। परिजनों ने बताया कि दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि एवं अंतिम दर्शन के लिए 8 और 9 जून को कृष्णानगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा, जहां आमजन, समर्थक और गणमान्य लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार 10 जून को अयोध्या धाम में किया जाएगा। परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें