फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के ऑफिस में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के ऑफिस से कंप्यूटर, सीपीयू, इन्वर्टर चोरी
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में स्थित दफ्तार से चोरों ने उड़ाए सामान
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस : एसओ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में मंगलवार रात चोर एक अधिवक्ता ऑफिस का ताला तोड़कर कंप्यूटर, इन्वर्टर सहित 70 हजार रुपये से अधिक सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव निवासी अमित त्रिपाठी अधिवक्ता हैं। वह सदर थाना क्षेत्र के गोबहरवा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं और नगर के ही सिविल लाइन मोहल्ले में उनका ऑफिस है। वह आयकर से संबंधित कार्य को देखते हैं। अधिवक्ता के मुताबिक मंगलवार शाम को वह ऑफिस बंद करके घर चले गए थे। देर रात चोर ऑफिस का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए और सारा सामान उठा ले गए। बुधवार सुबह उनके साथी ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि ताला टूटा हुआ है। अंदर से दो कंप्यूटर, दो सीपीयू, इन्वर्टर उठा ले गए। घटना के बारे में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना में तैनात दरोगा चंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और ऑफिस देखने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की और फुटेज कब्जे में लिया। अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सदर राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें