फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समय से पूरी करें विवाह की तैयारी

Tue, 10 Mar 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 14 मार्च को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विवाह स्थल (विवाह मंडप) का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी नेमपाल सिंह को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि वर-वधू और उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेडिंग की समुचित व्यवस्था कराने, वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित करने तथा सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें